Home मानवाधिकारबांकीपुर विधानसभा का नामांकन समाप्त

बांकीपुर विधानसभा का नामांकन समाप्त

by Munna Pathak

पटना : बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन था| नामांकन के अंतिम दिन एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा, जन शक्ति जनता दल उम्मीदवार वीना मानवी एवं जन स्वराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नामांकन दर्ज किया| जन शक्ति जनता दल उम्मीदवार वीना मानवी को स्थानीय गांधी मैदान थाना की पुलिस ने नामांकन के बाद एक मामले में गिरफ्तार कर लिया, जिससे कुछ समय के लिए समाहरणालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा| ज्ञात हो कि बांकीपुर विधानसभा में उप चुनाव नितिन नवीन के राज्य सभा सदस्य निर्वाचित होने कि वजह से रिक्त हो गया था, जिस वजह से बांकीपुर विधानसभा में उप चुनाव हो रहा है| इस सिट पर 30 जुलाई को मतदान होगा जबकि मतगणना 3 अगस्त को होगा| भाजपा के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का विषय है क्योंकि कई दशकों से इस सिट पर भाजपा कब्जा रहा है, साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्य सभा सदस्य निर्वाचित होने कि वजह से यह सिट रिक्त हुआ और यहां उप चुनाव हो रहा है| देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा इस पारंपरिक सिट को बचा पति है कि नहीं?

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment