Home मानवाधिकारजीपीओ गोलंबर से बाइपास जाना होगा आसान

जीपीओ गोलंबर से बाइपास जाना होगा आसान

by Munna Pathak

पटना : स्थानीय जीपीओ गोलंबर से बाइपास तक वाहनों का आवागमन अब काफी आसान होनेवाला है| इस दिशा में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड (बीआरपीएनएनएल) की ओर से बाइपास से करबिगहिया गोलंबर और करबिगहिया गोलंबर से मीठापुर गोलंबर के लिए करोड़ों की लागत से बनाए जा रहे फ्लाईओवर सह पहुंच पथ एवं सर्विस पथ का निर्माण कार्य लगभग पुर्ण होनेवाला है|
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि राजधानी पटना के लिए बनाए जा रहे इस महत्वपूर्ण फ्लाईओवर को अगस्त महीने में लोगों के आवागमन के लिए पुर्ण रूपेण खोल दिया जाएगा| इससे जीपीओ गोलंबर से बाइपास तक राजधानी वासियों को जाम की समस्या से स्थाई निजात मिल जाएगी|
मीठापुर गोलंबर से करबिगहिया गोलंबर (बाई लेन) एवं करबिगहिया गोलंबर से बायपास की ओर (दोनों तरफ) फ्लाईओवर विद पहुंच पथ निर्माण कार्य परियोजना वर्ष 2015 में शुरू किया गया था| 1730 मीटर लंबी परियोजना की लागत 292.74 करोड़ रुपये निर्धारित है| मौजूदा समय में इस पूरी परियोजना के तहत सब स्ट्रक्चर, सुपर-स्ट्रक्चर, कैरिजवे की चौड़ाई आदि कार्य 95 फीसदी से भी अधिक पूरा किया जा चुका है| निर्माण कार्यों की रफ्तार को देखते हुए बीआरपीएनएनएल के अधिकारियों का मानना है कि जुलाई अंत तक फ्लाईओवर, पहुंच पथ विद सर्विस लेन का काम पूरा कर लिया जाएगा|
इस फ्लाईओवर और पहुंच पथ पर आवागमन शुरू होने से जीपोओ गोलंबर से एनएच-30 की संपर्कता जहां आसान होगी वहीं इलाके के शैक्षणिक संस्थान, कार्यालयों में मुख्य रूप से चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट), आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, कृषि भवन आदि आवागमन करने वाले कर्मचारी और अधिकारियों के लिए आवागमन आसान हो जाएगी|

इस सन्दर्भ में पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल का कहना है कि जीपीओ गोलंबर से मीठापुर गोलंबर के बीच के फ्लाईओवर से आवागमन शुरू होने के बाद आर. ब्लॉक से मीठापुर गोलंबर का सीधा जुड़ाव होगा| दूसरी ओर इस फ्लाईओवर से नवनिर्मित मीठापुर महुली फ्लाईओवर का जुड़ाव होगा जिससे इस इलाके से शहरी आवागमन को काफी सुगमता मिलेगी|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment