पटना : ग्रामीण विकास सह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बांका जिला के सुईया नामक स्थान पर दीनानाथ साह शिविर का उद्घाटन किया | गोटिया धर्मशाला नाम के इस शिविर में बाबा धाम जाने वाले सभी धर्मार्थियों को यहां रहने, से लेकर सभी सुविधाएं मुफ्त दी जाएगी| मोतिहारी के रहने वाले दीनानाथ साह ने अपने स्तर से ईस धर्मशाला का निर्माण कराया है| इसका उद्घाटन करने के लिए मंत्री श्रवण कुमार के साथ राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जयसवाल भी उपस्थित थे| इस मौके पर मंत्री ने कहा कि सावन की शुरुआत हो गई है, लाखों की संख्या में लोग बैधनाथ धाम बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए आते हैं| इन सभी लोगों को रास्ते में बांका जिला के सुईया नामक स्थान पर इस धर्मशाला में उन्हें मुफ्त में विश्राम करने की सुविधा मिलेगी, यहां पीने का पानी समेत सभी जरूरी सुविधाएं श्रद्धालुओं को मिलेगी| इस सराहनीय पहल से धर्मार्थियों को लंबी यात्रा के बीच में आरामदायक वातावरण में विश्राम करने से लेकर शौचालय, पीने का पानी समेत अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेगी| उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर से भी श्रावणी मेला में तमाम सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं| इस बार बाबा धाम जाने वाले किसी व्यक्ति को कोई असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है| सुरक्षा के भी तमाम इंतजाम किए गए हैं|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!