Home झारखंडखादगढ़ा बस टर्मिनल में रांची नगर निगम खुद वसूलेगा टोल

खादगढ़ा बस टर्मिनल में रांची नगर निगम खुद वसूलेगा टोल

by Munna Pathak

रांची: भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल, खादगढ़ा में शुक्रवार, 25 सितंबर से टोल के साथ-साथ अन्य निर्धारित शुल्कों की वसूली रांची नगर निगम द्वारा लिया जाएगा| इस कार्य के लिए राजस्व निरीक्षक, सैनिटरी सुपरवाइजर और परिसंपत्ति अधीक्षक की टीम तैनात की है| नगर निगम के अनुसार वसूली दो शिफ्ट में होगी, पहली शिफ्ट सुबह 4 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी| वाहनों से निर्धारित दर के अनुसार शुल्क लिया जाएगा और भुगतान के बाद अधिकृत रसीद दी जाएगी||नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि वसूली का काम केवल अधिकृत कर्मचारी ही करेंगे, कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान पहचान-पत्र पहनना अनिवार्य होगा| किसी बाहरी या निजी व्यक्ति को वसूली में शामिल नहीं किया जाएगा|अधिकारियों ने राजस्व वसूली में पारदर्शिता और निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment