सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले में जंगली हाथी के प्राण-घातक हमले में एक 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई| घटना के बाद से गोहरपहर पहाड़टोली और आस-पासइल के इलाकों में दहशत का माहौल व्याप्त है| सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ठेठईटांगर प्रखंड की दुमकी पंचायत निवासी कमला देवी शाम लगभग 06 के बजे के आस-पास बरपानी से अपने घर लौट रही थीं| घर के पास पहुंचते ही झुंड से अलग हुआ एक जंगली हाथी अचानक उनके सामने आ गया| महिला कुछ समझ पातीं, उससे पहले हाथी ने उन्हें अपनी सूंड में लपेटकर जमीन पर पटक दिया और फिर पैरों से कुचल दिया| गंभीर हमले के चलते कमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई|
महिला की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में घटना-स्थल पर पहुंचे| ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार हाथियों की आवा-जाही को लेकर वन विभाग से सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है| घटना की सूचना मिलने पर कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी भी मौके पर पहुंचे| उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद मृतका के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की| ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की लगातार आवा-जाही के कारण खासकर रात के समय लोगों में डर बना रहता है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!