Home बिहारनिगम प्रशासक ने बसों के परिचालन का औचक निरीक्षण किया

निगम प्रशासक ने बसों के परिचालन का औचक निरीक्षण किया

by Munna Pathak

पटना: बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) के प्रशासक अतुल वर्मा ने राजधानी पटना में चल रही सिटी सर्विस और लंबी दूरी की बसों के परिचालन का औचक निरीक्षण किया| इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, टिकट व्यवस्था और बसों की साफ़-सफाई का अवलोकन किया| निरीक्षण की शुरुआत उन्होंने बिहार म्यूजियम बस स्टॉप से की, जिसके बाद वे मल्टी मॉडल हब (आईएसबीटी) पहुंचे| दोनों स्थानों पर उन्होंने बसों में चढ़कर यात्रियों से सीधी बातचीत की और बीएसआरटीसी की सेवाओं को लेकर उनका अनुभव जाना| बातचीत के दौरान अधिकांश यात्री बस सेवा से संतुष्ट नजर आए| यात्रियों ने बताया कि अब बसें समय पर मिल रही हैं और यात्रा पहले से अधिक सुगम और आरामदायक हो गई है|निरीक्षण के दौरान प्रशासक ने टिकट व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया| जांच में पाया गया कि बस में सफर कर रहे सभी यात्रियों के पास वैध टिकट थे, जिसे उन्होंने संतोषजनक बताया| उन्होंने कंडक्टरों को निर्देश दिया कि बिना टिकट किसी भी यात्री को यात्रा न करने दी जाए और ई-टिकटिंग प्रणाली को पूरी तरह से लागू रखा जाए| इसके बाद श्री वर्मा ने बस चालकों, परिचालकों और डिपो प्रबंधन को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी बसों में साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा जाए और कोई भी बस गंदी हालत में रूट पर न भेजी जाए| साथ ही सभी कर्मचारी निर्धारित यूनिफॉर्म में ही ड्यूटी पर आएं और यात्रियों के साथ शालीनता और सम्मान के साथ व्यवहार करें, ताकि बीएसआरटीसी की छवि और बेहतर हो सके| इस अवसर पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद कुमार, ममता कुमारी और मल्टी मॉडल हब प्रभारी अभिषेक कुमार मौजूद थे|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment