Home आयोगबिहार के मुख्य सचिव को एनएचआरसी का नोटिस

बिहार के मुख्य सचिव को एनएचआरसी का नोटिस

by Munna Pathak

नई दिल्ली: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लेते हुए बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक सेप्टिक टैंक के अंदर दम घुटने से दो मजदूरों की मौत मामले में कड़ा रुख अख्तियार किया है| यह घटना 14 सितंबर को जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में घटित हुई थी| आयोग का मानना है कि यदि मीडिया रिपोर्ट सही हैं, तो यह मानव अधिकारों के उल्लंघन का मामला है| इसलिए आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव, जिला अधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर को नोटिस जारी कर मामले पर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है| रिपोर्ट में मामले में चल रही जांच की स्थिति तथा मृतक श्रमिकों के निकटतम परिजनों को दिए गए मुआवजे, यदि दिया गया हो, का विवरण शामिल किए जाने को कहा है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment