नई दिल्ली: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान ल्र्त्र हर राजस्थान के बांसवारा में 14 सितंबर 2026 को एक महिला के पति और अन्य रिश्तेदारों द्वारा महिला को डंडों से पीटा और जबरन उसके बाल काटकर उसे अर्धनग्न अवस्था में सरेआम घुमाया गया| आयोग का मानना है कि यदि मीडिया रिपोर्ट सही हैं, तो यह पीड़िता के जीवन और गरिमा के अधिकार के गंभीर उल्लंघन का मामला है| इस संबंध में राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव और बांसवाड़ा के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किए गए हैं तथा उनसे दो सप्ताह के अंदर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है| रिपोर्ट में जांच की वर्तमान स्थिति और पीड़िता को यदि कोई मुआवजा दिया गया है, तो उसका विवरण भी शामिल किए जाने को कहा गया है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!