Home उद्योगबिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में प्रदर्शित की अपनी औद्योगिक क्षमता

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में प्रदर्शित की अपनी औद्योगिक क्षमता

by Munna Pathak

नोएडा: बिहार सरकार Bauma CONEXPO INDIA 2026 के 8वें संस्करण में स्टेट पार्टनर के रूप में भाग लेते हुए राज्य की बढती औद्योगिक क्षमता और निवेश के अवसरों को देश-विदेश के उद्योग जगत के समक्ष प्रस्तुत कर रही है|15 से 18 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में निर्माण मशीनरी, खनन, इंजीनियरिंग और आधारभूत संरचना से जुड़े प्रमुख उद्योग समूह एवं निवेशक भाग ले रहे हैं| बिहार के पवेलियन में बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति (BIIPP) 2025, औद्योगिक आधारभूत संरचना तथा सामान्य विनिर्माण, निर्माण एवं आधारभूत संरचना, ऑटो कंपोनेंट्स, हेवी इंजीनियरिंग और संबद्ध क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश संभावनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जा रहा है|

राज्य द्वारा औद्योगिक भूमि, निवेश प्रोत्साहन और विकसित हो रहे औद्योगिक बुनियादी ढांचे की जानकारी भी उद्योग जगत के साथ साझा की जा रही है| इसके माध्यम से बिहार में विनिर्माण एवं इंजीनियरिंग इकाइयों की स्थापना तथा मजबूत औद्योगिक वैल्यू चेन विकसित करने की संभावनाओं को रेखांकित किया जा रहा है| Bauma CONEXPO INDIA 2026 जैसे वैश्विक मंच पर बिहार की भागीदारी से राज्य को प्रमुख उद्योग समूहों और निवेशकों के साथ संवाद, साझेदारी और निवेश की संभावनाओं को आगे बढ़ाने का बेहतर अवसर मिलने की संभावना बढ़ी है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment