Home झारखंडझारखंड पुलिस विदेशी कैदियों के सत्यापन के लिए चलाएगी विशेष अभियान

झारखंड पुलिस विदेशी कैदियों के सत्यापन के लिए चलाएगी विशेष अभियान

by Munna Pathak

रांची: झारखंड के अलग-अलग जेलों में बंद विदेशी कैदियों के सत्यापन के लिए झारखंड पुलिस विशेष अभियान चलाएगी| इस अभियान को लेकर झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच के द्वारा विदेशी कैदियों के सटीकपहचान और सत्यापन के लिए नई पहल शुरू की है| केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद राज्य में बंद विदेशी नागरिकों का विवरण तुरंत और सटीक रूप से ट्रैक करने के लिए ई-प्रिजन और इमिग्रेशन, वीज़ा और विदेशियों के रजिस्ट्रेशन की ट्रैकिंग (आईवीएफआरटी) डेटाबेस को आपस में जोड़ने की तैयारी पूरी कर ली गई है| इसको लेकर स्पेशल ब्रांच द्वारा राज्य के जेल आईजी, और जिले के एसएसपी, एसपी को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं| विदेशी नागरिकों की सही पहचान सुनिश्चित करने, राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती देने और वीजा व इमिग्रेशन रिकॉर्ड का समय पर अवलोकन करने के लिए आईवीएफआरटी और आईसीजेएस को एकीकृत किया जा रहा है| गृह मंत्रालय, भारत सरकार के पत्र के आधार पर विदेशी कैदियों के प्रबंधन और पहचान के लिए एसओपी और एनआईसी द्वारा तैयार किया गया ऑपरेशनल मैनुअल जारी किया गया है| इस प्रक्रिया शुरू होने से राज्य में अपराध के सिलसिले में पकड़े गए विदेशी नागरिकों के इमिग्रेशन रिकॉर्ड, वीजा स्थिति और बंदियों के डेटा का ऑनलाइन मिलान और सत्यापन तेजी से हो पाएगा|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment