Home बिहारबिहार में सामाजिक शोध को मिलेगा वैश्विक सहयोग

बिहार में सामाजिक शोध को मिलेगा वैश्विक सहयोग

by Munna Pathak

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से लोक सेवक आवास में स्विट्जरलैंड की प्रतिष्ठित संस्था स्विस नेशनल साइंस फाउंडेशन (SNSF) के पूर्व प्रतिनिधि प्रोफेसर मैक्स बर्गमैन. डॉ. जीनेथ बर्गमैन और काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च (ICSSR) के सदस्य सचिव प्रोफेसर धनंजय सिंह तथा विधान पार्षद नीरज कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की| इस अवसर पर स्विस नेशनल साइंस फाउंडेशन और इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च के प्रतिनिधियों ने बिहार में सामाजिक विज्ञान अनुसंधान को प्रोत्साहित करने तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की| उन्होंने राज्य में शोध संस्कृति को मजबूत बनाने, अकादमिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में नए अनुसंधान अवसर विकसित करने के लिए बिहार सरकार के साथ मिलकर कार्य करने में रुचि दिखाई|
स्विस नेशनल साइंस फाउंडेशन वर्तमान में भारत में डिजिटल गवर्नेंस, स्पेस साइंस, आपदा प्रबंधन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में (ICSSR) के साथ मिलकर कार्य कर रही है|मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में शोध और अनुसंधान की आज के समय में अत्यंत आवश्यकता है| इसके माध्यम से समाज की वास्तविक जरूरतों को समझने, जन-कल्याणकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से तैयार करने तथा नीति निर्माण को मजबूत आधार प्रदान करने में सहायता मिलती है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment