Home झारखंडनाबालिग से घरेलू काम कराने में दारोगा दम्पति को एसपी ने किया निलंबित

नाबालिग से घरेलू काम कराने में दारोगा दम्पति को एसपी ने किया निलंबित

by Munna Pathak

चतरा: झारखंड के चतरा जिले में एक नाबालिग बच्ची को सरकारी आवास में रखकर घरेलू काम कराने के मामले में चतरा के एसपी अनिमेष नैथानी ने बड़ी कार्रवाई की है| महिला थानेदार फिरदौस नाज और उनके पति जो चतरा के सदर थाना में दारोगा के तौर पर पदस्थापित हैं टीपू अंसारी को तत्काल निलंबित कर दिया है| दोनों पति-पत्नी को निलंबित करने के साथ ही चतरा पुलिस लाइन में यथा शीघ्र योगदान देने को कहा गया है| एसपी ने दारोगा दंपत्ति को निलंबित करने के साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाईशुरू करने का आदेश संबंधित अधिकारी को दिया है| यह कार्रवाई बाल कल्याण समिति (CWC) की शिकायत और SDPO सन्नी वर्धन की रिपोर्ट के आधार पर की गई है| SDPO ने बताया कि दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए CWC का पत्र मिल चुका है| सदर थाना प्रभारी को मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है| उन्होंने साफ कहा कि कानून सबके लिए बराबर है, गलत करने वालों को कानून के तहत सजा मिलेगी|

सरकारी आवास में मिली थी नाबालिग:
गुप्त सूचना पर CWC की विशेष टीम ने प्रियंका अधिकारी के नेतृत्व में सदर थाना परिसर स्थित दारोगा दंपती के संयुक्त सरकारी आवास पर छापेमारी की थी, टीम को वहां एक नाबालिग बच्ची मिली, उसके चेहरे पर चोट के निशान भी पाये गये थे| इल्जाम है कि बच्ची ने CWC टीम के सामने दारोगा दंपती पर घरेलू काम कराने और नियमित रूप से मारपीट व प्रताड़ित करने के आरोप लगाये थे, रेस्क्यू के बाद बच्ची को CCI भेज दिया गया है| उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है, बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान भी दर्ज कराया गया है| इस संबंध में चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने कहा कि नाबालिग से बाल मजदूरी कराना और उसके साथ मारपीट करना किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment