Home अर्थव्यवस्थादेश में प्याज के बढ़ती कीमतों पर लगेगी लगाम

देश में प्याज के बढ़ती कीमतों पर लगेगी लगाम

by Munna Pathak

नई दिल्ली : देश में प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने ‘बफर स्टॉक’ से प्याज की सप्लाई शुरू कर दी है| केन्द्रीय उपभोक्ता मामले की सचिव निधि खरे के अनुसार महाराष्ट्र के नासिक से 800 टन प्याज की पहली खेप दिल्ली भेजी जा रही है| इसे आम लोगों के बीच 35 रूपये प्रति किलो की रियायती दर उपलब्ध कराया जायेगा| सस्ती प्याज NCCF, NAFED और केंद्रीय भंडार के प्रमुख स्टोरों से खरीदी जा सकेगी| NAFED की ओर से मोबाइल वैन के जरिये भी प्याज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है| दिल्ली के अलावा चेन्नई, मदुरै, एर्नाकुलम और गुवाहाटी के लिए भी रेलवे की विशेष रैक से प्याज भेजी जा रही है| केंद्र सरकार का मकसद बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण रखना और बाजार में सप्लाई को बढ़ाना है|

आंकड़ों के मुताबिक, प्याज की औसत खुदरा कीमत एक साल में 27.37 रुपये से बढ़कर 43.53 रुपये प्रति किलो हो गई| थोक कीमत भी 21.23 रुपये से बढ़कर 35.58 रुपये प्रति किलो पहुंची| बफर स्टॉक जारी होने से पहले दिल्ली में प्याज करीब 55 रुपये किलो, चेन्नई में 60 रुपये और कोलकाता में 53 रुपये किलो बिक रहा था|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment