Home झारखंडसिमडेगा में नाबालिग का गर्भपात मामले में महिला गिरफ्तार

सिमडेगा में नाबालिग का गर्भपात मामले में महिला गिरफ्तार

by Munna Pathak

सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने और मृत शिशु को जन्म देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 40 वर्षीय गुरिया देवी को गिरफ्तार किया है| गिरफ्तार गुडिया देवी की निशानदेही पर घर के आंगन में दफनाया गया मृत शिशु के लाश को पुलिस ने बरामद कर लिया है| जमीन में नवजात शिशु को दफनाने में इस्तमाल कुदाल भी पुलिस ने जब्त कर लिया है| पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 साल की किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी उसकी मां को करीब 10 दिन पहले हुई थी, पूछताछ में एक नाबालिग लड़के की भूमिका सामने आई|

किशोरी की मां का आरोप है कि लड़के की मां ने दोनों की शादी कराने की बात कही थी| 19 अगस्त को किशोरी ने बताया कि महिला ने कथित तौर पर गर्भपात के लिए उसे जड़ी-बूटी की दवा खिलाई थी और किसी को बताने से मना किया था| इसके बाद किशोरी ने करीब छह माह के मृत शिशु को जन्म दिया, इल्जाम है कि गुड़िया देवी मृत शिशु को अपने साथ ले गई और घर के आंगन में दफना दिया|, इसकी सूचना किसी को नहीं दी गई| किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने 22 अगस्त को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, इसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली| किशोरी की मां के फर्दबयान पर मुफस्सिल थाना में POCSO एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है| SP के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की और नामजद आरोपी गुड़िया देवी को गिरफ्तार कर लिया| पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी को लेकर उसके घर पहुंची, उसकी निशानदेही पर आंगन में खुदाई कर मृत शिशु के शव को बरामद कर लिया गया| पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय के आदेश पर 23 अगस्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, मामले की जांच जारी है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment