Home बिहारपरिवहन विभाग ने दिया महिलाओं को रक्षाबंधन पर सभी बसों में निःशुल्क यात्रा का तोहफा

परिवहन विभाग ने दिया महिलाओं को रक्षाबंधन पर सभी बसों में निःशुल्क यात्रा का तोहफा

by Munna Pathak

पटना : भाई-बहन के पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने महिलाओं के लिए उस दिन बस यात्रा की विशेष व्यवस्था की है| निगम का यह कदम बहनों को बिना किसी आर्थिक बोझ के अपने भाइयों तक पहुंचने और राखी का त्यौहार मनाने में मदद करेगा| निगम की लगभग 1075 बसों में यह सुविधा 27 अगस्त को सुबह 6 बजे से 28 अगस्त शुक्रवार को रात 10 बजे तक बिना टिकट के सफर के लिए दी गयी है| यह सुविधा राज्यभर में निगम की ओर से संचालित सभी एसी, नॉन-एसी,डीलक्स, पीएम ई-बसों और पीपीपी सहित सभी श्रेणियों की बसों में उपलब्ध होगी| इसके संबंध में सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं|

निगम के अनुसार वर्तमान में एक हजार से अधिक बसें संचालित हैं, जिनमें पीपीपी मोड पर चलने वाली बसें भी शामिल हैं| इनसे रोजाना एक लाख से अधिक यात्री यात्रा करते हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या करीब आधी रहती है| विदित हो कि महिलाओं की सुरक्षा और आरामदायक सफर को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार इनके लिए खास पिंक बसों का संचालन कर रही है| इस बस सेवा को महिलाओं ने खुले दिल से स्वीकार किया है| इस संबंध में परिवहन सचिव राजकुमार ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर नि:शुल्क यात्रा की यह व्यवस्था हर वर्ष की भांति इस बार भी महिलाओं को दी जा रही ह| इसका उद्देश्य महिलाओं को भाइयों को राखी बांधने के लिए बिना किसी आर्थिक बाधा के सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन सुनिश्चित कराना है| साथ ही इस दिन ऑफिस, कोचिंग, बाजार या अन्य कामों के लिए तथा अंतरजिला व अंतरराज्यीय मार्गों पर जाने वाली बसों में भी महिलाएं बिना टिकट के यात्रा कर सकेंगी|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment