रांची : झारखंड में अगले तीन दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा| झारखंड मौसम विभाग के अनुसार 26 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश,गरज-चमक और तेज हवाएं चलने का अलर्ट दिया गया है| कुछ जिलों में भारी बारिश का भी अनुमान है|आज अधिकांश हिस्सों में बादल छाये रहेंगे, कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है| इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका है| पलामू, गढ़वा और लातेहार में आज कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, वहीं गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भी भारी बारिश का अनुमान है| लोहरदगा और खूंटी के कुछ इलाकों में भी मौसम बिगड़ सकता है|
25 अगस्त को भी बारिश के आसार हैं, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की संभावना है| खूंटी और आसपास के इलाकों में भी तेज बारिश हो सकती है| 26 अगस्त को पलामू, गढ़वा और लातेहार, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम भी प्रभावित हो सकते हैं|अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है| खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें।,बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें| मौसम विभाग ने खासकर पलामू, गढ़वा, लातेहार, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा और खूंटी के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!