पटना : शिक्षायतन पटना द्वारा आयोजित “क्रिएट आर्टिस्टिकली” पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों की कलात्मक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया, यह प्रतियोगिता स्थानीय डेजलींग माइंड प्री- स्कूल भूतनाथ में आयोजित किया गया| गुरु शिष्य परंपरा रेपर्टरी ग्रांट भारत सरकार मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर के तहत संगीत शिक्षायतन पटना द्वारा 4 से 6 साल के बच्चों के बीच रंग की पहचान और उसे चित्र में भरने की जानकारी दी गई, तत्पश्चात एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| जिसमें लगभग 96 बच्चों ने अपनी रचनात्मकता दिखाई| नन्हे बच्चों ने अपनी पसंदीदा खिलौने, तितली, इंद्रधनुष, सपनों का घर और सोलर सिस्टम भी बनाया| बड़ी बारीकियों के साथ अनगिनत फूल और पार्क का चित्रण किया, सभी प्रतिभागियों में से 4 उत्तम कलाकृति का चयन किया गया| जिसमें- मिश्का ऐवी जे.कश्यप कक्षा डी.कब्स से, शशांक शुभंकर कक्षा डी.इनोवेटर्स, समीक्षा श्री कक्षा डी.टॉट्स एवं स्वस्तिक श्री कक्षा डी.बीस से चयनित हुए|
शिक्षायतन की सचिव श्रीमती यामिनी ने बच्चों में साकारात्मक ऊर्जा के साथ कलात्मक विकास की बात कही| इस तरह के आयोजन से बच्चों के सृजनात्मक सोंच, मोटर कौशल और स्वयं को प्रस्तुत करने की क्षमता बढ़ती है| स्कूल की प्राचार्य सुश्री सुष्मिता सागर ने बच्चों के उत्साह की सराहना की| शिक्षायतन की कला शिक्षिका सोनम कुमारी के हाथों सभी बच्चों को प्रतियोगिता में प्रतिभागिता के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!