Home झारखंडसिमडेगा में बारिश से जनजीवन प्रभावित

सिमडेगा में बारिश से जनजीवन प्रभावित

by Munna Pathak

सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले में विगत दो दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश की वजह से ठेठईटांगर प्ताखंड में जनजीवन प्रभावित हो गया है| निचले इलाकों में जल-जमाव होने के साथ ही कई जगह सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं| राचाकोना, कुटानिया और कर्रामुंडा कैलाश धाम समेत कई गांवों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हुआ है| भारी बारिश के कारण कई ग्रामीणों के खेतों में पानी भर गया है, वहीं सड़क किनारे की मिट्टी बहकर खेतों में पहुंच गई, जिससे खड़ी फसलें मिट्टी और बालू में दब गई हैं| किसानों का कहना है कि बारिश से उनकी सालभर की मेहनत बर्बाद हो गई है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है| स्थानीय विधायक के निर्देश पर प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज और विधायक प्रतिनिधि मो. कारू ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया| उन्होंने ग्रामीणों से जानकारी ली और खेतों व पगडंडियों से होकर प्रभावित इलाकों में जाकर नुकसान का जायजा लिया| प्रभावित ग्रामीणों संजय समद, सुदर्शन होरो, याकुब होरो, मतियस समद और इस्माइल समद ने अधिकारियों और जन-प्रतिनिधियों से मदद की मांग की है| प्रखंड प्रमुख ने कहा कि इस मामले में विधायक से बातचीत हुई है, प्रभावित ग्रामीणों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा| उन्होंने बताया कि विधायक मुख्यमंत्री से मिलकर बारिश और आपदा से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग करेंगे|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment