चतरा: झारखंड के चतरा जिले के टंडवा थाना अंतर्गत बडगांव में मो.इमरोज को भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या (मॉब लिंचिंग) की घटना को जिले के पुलिस कप्तान अनिमेष नैथानी ने गंभीरता से लिया है| एसपी ने इस घटना के बाद कर्तव्य में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में दो दारोगा और दो सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है|
एसपी द्वारा जारी निलंबन आदेश के तहत जिन पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गई है, उनमें सुनील सिंह (एसआई, टंडवा थाना), दुलारी पूर्ति (महिला एसआई, टंडवा थाना), दशरथ महतो (आरक्षी) और प्रदीप कुमार (आरक्षी) निलंबित किए गए| सभी पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से चतरा पुलिस केंद्र (पुलिस लाइन) से संबद्ध कर दिया गया है| साथ ही इनके विरुद्ध विभागीय जांच और अनु शासनात्मक कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए गए हैं| घटना के बाद से ही पुलिस क्षेत्र में सक्रियता से छापेमारी कर रही है| बड़गांव में मो. इमरोज पर भीड़ द्वारा किए गए हमले और उसकी हत्या के इस जघन्य मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक 11 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है| मामले में अन्य संदिग्धों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी पुलिस द्वारा की जा रही है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!