Home छत्तीसगढ़मलेरिया से हुई मौत पर छतीसगढ़ के मुख्य सचिव को नोटिस जारी

मलेरिया से हुई मौत पर छतीसगढ़ के मुख्य सचिव को नोटिस जारी

by Munna Pathak

छत्तीसगढ़ : राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः सज्ञान लेते हुए 28 जुलाई 2026 को एक 11 वर्षीय लड़के की मृत्यु सहित छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 13 दिनों की अवधि में मलेरिया से 5 लोगों की मृत्यु मामले में संज्ञान लिया है| आयोग के अनुसार प्रारंभ में निजी प्रयोगशाला में लड़के की मलेरिया जांच रिपोर्ट नकारात्मक आई थी, लेकिन जब उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उसे अलबेलापारा स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी पुनः खून की जांच की गई| जांच रिपोर्ट में मलेरिया की पुष्टि होने से पूर्व ही 11 वर्षीय लड़के की मौत हो चुकी थी| आयोग का मानना है कि यदि समाचार रिपोर्ट सत्य है, तो यह मानव अधिकारों के उल्लंघन के गंभीर मुद्दे को दर्शाती है| इसलिए, आयोग ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर इस मामले में दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment