Home झारखंडबोकारो के ESL स्टील प्लांट में गैस रिसाव से दो मजदूरों की मौत

बोकारो के ESL स्टील प्लांट में गैस रिसाव से दो मजदूरों की मौत

by Munna Pathak

झारखंड: बोकारो में वेदांता समूह की ESL स्टील लिमिटेड के प्लांट परिसर में गैस के संपर्क में आने से रविवार को दो श्रमिकों की मौत हो गई| मृतकों की पहचान गोमिया के तिलैया निवासी सोहन महतो और धनबाद के डिगवाडीह निवासी समीर अंसारी के रूप में हुई है| घटना के बाद प्लांट परिसर में कुछ क्षण के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया| जानकारी अनुसार, गैस के संपर्क में आने के बाद दोनों श्रमिकों की तबीयत बिगड़ गई, उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया| कंपनी के मुताबिक, मृतकों में एक उसका कर्मचारी था, जबकि दूसरा बिजनेस पार्टनर के यहां कार्यरत श्रमिक था|

मृतक के परिवार को हर संभव मदद का भरोसा:
घटना पर ESL स्टील लिमिटेड ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है| कंपनी ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और सहयोग देने का भरोसा दिया है| कंपनी ने हादसे की स्वतंत्र जांच कराने की बात कही है| जांच में सामने आने वाले तथ्यों और निष्कर्षों के आधार पर उचित कदम उठाए जाने का भरोसा पीड़ित परिवारों को दिया गया है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment