Home झारखंडसिमडेगा के निशांत का स्टाइलिश अंदाज, बॉलीवुड सितारे भी हुए मुरीद

सिमडेगा के निशांत का स्टाइलिश अंदाज, बॉलीवुड सितारे भी हुए मुरीद

by Munna Pathak

सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा के निशांत केरकेट्टा का खेत से हाई-फैशन मॉडल तक का ट्रांसफॉर्मेशन वायरल हो रहा है| भूमि पेडनेकर और शिबानी दांडेकर ने भी उनके स्टाइल की तारीफ की है| झारखंड के सिमडेगा जिले की एक साधारण सी तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है| तपती धूप, नंगे पैर, हाथ में बीजों की टोकरी और मिट्टी से सने कपड़े पहली नजर में देखने पर यह किसी आम किसान के संघर्ष और उसकी रोजमर्रा की जिंदगी की कहानी लगती है| लेकिन, अगले ही पल वीडियो में एक ऐसा जादुई कट आता है, जो देखने वालों की आंखें खुली की खुली रख देता है| मिट्टी में लिपटा वही लड़का पलक झपकते ही एक हाई-फैशन सुपरमॉडल में बदल जाता है|

मिट्टी से निकलकर इंटरनेशनल स्टाइल का सफर:
यह कहानी है 24 साल के निशांत केरकेट्टा की, बैकग्राउंड में भले ही गांव की कच्ची झोपड़ी और खेत हों, लेकिन निशांत का कॉन्फिडेंस और ‘ऑरा’ किसी इंटरनेशनल कवर बॉय से कम नहीं है| उनके इस धांसू लुक में कई तरह के अंदाज देखने को मिलते हैं| कभी व्हाइट शर्ट, टाई, डेनिम और बूट्स में उनका रफ-एंड-टफ लुक तो कभी ब्लैक सूट, लंबा कोट और टिंटेड चश्मे में उनका बेमिसाल जलवा| निशांत का यह ट्रांसफॉर्मेशन कोई आम वीडियो नहीं है, बल्कि एक ऐसा अनोखा स्विच है जिसे देखकर कोई भी उनके स्टाइल का दीवाना हो जाए|

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस और नेटिजन्स ने लुटाया प्यार:
निशांत के इस देसी से लेकर विदेशी और स्टाइलिश अंदाज ने न सिर्फ आम जनता को बल्कि बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों को भी अपना मुरीद बना लिया है| बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “क्या बात है.” वहीं, शिबानी दांडेकर भी उनका स्वैग देखकर खुद को रोक नहीं पाईं और लिखा, “लविंग द स्टाइल.” सोशल मीडिया पर आम यूजर्स भी उनके इस टैलेंट से बेहद इम्प्रेस नजर आ रहे हैं| एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, “यह किसी बड़े फैशन मैग्जीन शूट जैसा लग रहा है, जबरदस्त!” वहीं एक दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “मैं तुम्हारी पोस्ट लाइक करने आया था और अनजाने में ही तुम्हें ही पसंद करने लगा” हालांकि, कुछ लोगों ने उनकी सफलता पर हैरानी जताते हुए लिखा कि इसका मतलब है कि आप वास्तव में अमीर हैं और बस दिखावा कररहे हैं|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment