हरियाणा: सिरसा के 85 वर्षीय एक पूर्व सैनिक लाल चांद गोदारा ने यह साबित करके दिखाया की पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती है| 76 साल की उम्र में दोबारा पढ़ाई शुरू करने के बाद उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में ग्रेजुएशन पूरी की और अब IGNOU से मास्टर्स की डिग्री हासिल की है| सेना और हरियाणा परिवहन विभाग में सेवा दे चुके गोदारा अब PhD या लॉ की पढ़ाई करने की तैयारी में हैं| उम्र सिर्फ एक संख्या है और इसे सच कर दिखाया है हरियाणा के सिरसा के रहने वाले पूर्व सैनिक लाल चंद गोदारा ने| 85 साल की उम्र में उन्होंने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) से मास्टर्स की डिग्री हासिल की है| खास बात यह है कि पढ़ाई को लेकर उनका जुनून अभी थमा नहीं है, अब वह PhD या लॉ की पढ़ाई करने की तैयारी में हैं| 76 साल की उम्र में दोबारा पढ़ाई शुरू करने वाले गोदारा को अपने पोते-पोतियों के सवालों ने अधूरी पढ़ाई पूरी करने के लिए प्रेरित किया|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!