Home ओडिसाओडिशा से 61 लोग लापता, झारखंड पुलिस से मांगी मदद

ओडिशा से 61 लोग लापता, झारखंड पुलिस से मांगी मदद

by Munna Pathak

रांची: झारखंड के पड़ोसी राज्य ओडिसा के विभिन्न जिलों से कुल 61 लोग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं| इस बड़े मामले में लापता लोगों की खोजबीन के लिए ओडिशा पुलिस ने झारखंड पुलिस से सहयोग मांगा है| ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच), कटक के एसपी (SP) द्वारा तैयार की गई एक विस्तृत रिपोर्ट झारखंड पुलिस को सौंपी गई है| रिपोर्ट प्राप्त होते ही झारखंड सीआईडी (CID) मुख्यालय एक्शन में आ गया है| CID ने राज्य के सभी जिलों के SP को अलर्ट कर दिया है, ताकि किसी भी लापता व्यक्ति के बारे में सुराग मिलते ही तुरंत ओडिशा पुलिस को सूचित किया जा सके|

ह्यूमन ट्रैफिकिंग के एंगल से जांच:
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मानव तस्करी के पहलू पर भी जांच कर रही है, लापता हुए 61 लोगों में अधिकांश युवा लड़के और लड़कियां हैं| पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि झारखंड और ओडिशा के बीच कौन से ऐसे गिरोह या व्यक्ति सक्रिय हैं, जिनका आपस में पुराना कनेक्शन रहा है|

ओडिशा पुलिस के अनुसार लापता लोगों की सूची:
ओमकार दास, वैकुंठ सामल, मेघंजना पाढ़ी, गीतांजलि खांडेई, वर्षा रानी नायक, मोनालिसा प्रधान, अर्पिता साहू , श्रीया बेहरा, सुलोचना बिस्वाल प्रीति सामंता, आकांक्षा नायक, बापुना प्रधान, अशोक सेन गुप्ता, अजीत कुमार सेन, देवी प्रसाद साहू, सानासि अम्मा, गायत्री नायक, बनिता सिंह बलराम महत, कादंबिनी साहू, प्रणबंधु जेना, मुंगू बदारा, ममाली नायक, सुनील कुमार साहू, नबाकिशोर नायक, वाई. प्रकाश, सौम्या प्रियदर्शिनी, महापात्र, सुभाश्री मिश्रा, जैस्मिन साहू उर्फ रोमा, श्रीरूपा सामल उर्फ पूजा, पुची बेहरा, एनिमा नायक, आर. पिंकी, जुगल कुरकुरिया, घनश्याम गुरु, कमल भाटी, पुष्पा महापात्र , राजेश्वरी सागर, प्रफुल्ल पटेल, नितिन भुए मोनालिसा सेठ, अनादिनी साहू, जामिनी महानंदा, बेबी भुए, फुलामति भुए, बिलासा प्रधान, दीपक बेहरा, खुशी चौधरी,राखी कुमारी, पबित्रा थापा, लिपिका साहू उर्फ कुनी शिबानी बेहरा, बनिता मेहर वर्षा बाग, सपना बेहरा, प्रीति भट्ट, चुमकी कुजूर सौम्यालेखा भोई, संतोषिनी मांझी, प्रियंका स्वांई, प्रीति भट्ट और अर्चिता दास शामिल हैं. झारखंड पुलिस और ओडिशा क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीमें इन लापता लोगों का सुराग जुटाने में लगी हुई है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment