नई दिल्ली: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने 14 सितंबर 2026 को हरियाणा के पलवल में घर के पास खेलते समय एक खुले मैनहोल में गिरने से एक चार वर्षीय बच्ची की मृत्यु की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया है| मिली जानकारी अनुसार स्थानीय निवासियों के द्वारा इससे संबंधित सूचना अथानीय अधिकारियों को कई बार देने के बावजूद भी अधिकारियों ने मैनहोल को ढकने की जगह खुला रहने दिया जिस वजह से एक नाबालिग बच्ची की असमय मौत हो गई| आयोग का मानना है कि यदि रिपोर्ट सही है, तो यह मानव अधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है|इसलिए, आयोग ने पलवल के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर मामले पर दो सप्ताह के अंदर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है| रिपोर्ट में जांच की वर्तमान स्थिति तथा मृतका के निकटतम परिजनों को यदि कोई मुआवजा दिया गया है, तो उसका विवरण भी शामिल होना चाहिए|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!