Home बिहारराज्य एवं केंद्रीय कर को लेकर प्रशासनिक बैठक संपन्न

राज्य एवं केंद्रीय कर को लेकर प्रशासनिक बैठक संपन्न

by Munna Pathak

पटना: राज्य में कर राजस्व को बढ़ाने, कर अनुपालन को सुदृढ़ करने तथा राज्य एवं केंद्र के कर प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से State Co-ordination Committee की बैठक संपन्न हुई| बैठक की संयुक्त अध्यक्षता संजय कुमार सिंह, Commissioner-cum-Secretary, Commercial Taxes Department, Bihar एवं विजय कुमार सिंह, Commissioner, CGST & CX, Patna-1 ने की| बैठक में CGST एवं CX Patna-1, Commercial Taxes Department, DGGI, Income Tax तथा ECR Danapur Division के अधिकारियों के साथ वाणिज्य कर विभाग के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे| राजस्व वृद्धि की संभावनाओं एवं आवश्यक उपायों पर चर्चा करते हुए विभिन्न विभागों के बीच उपलब्ध सूचनाओं एवं संसाधनों के बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया| साथ ही राज्य एवं केंद्र के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न प्रकार के करदाताओं से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया| ऑटो-रजिस्ट्रेशन से जुड़ी चुनौतियों, GSTR-3B रिटर्न के समय पर दाखिल किए जाने तथा लंबित राजस्व को अनलॉक करने, और कर अनुपालन में सुधार के उपायों पर विशेष रूप से चर्चा हुई|

विभिन्न क्षेत्रों में राजस्व संग्रह में मौजूद अंतर को कम करने के लिए सेक्टर-विशिष्ट रणनीति विकसित करने की आवश्यकता पर भी विचार किया गया| इस क्रम में Real Estate Sector को सेक्टोरल Revenue Gap के Case Study के रूप में लेते हुए संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई| आपसी सहयोग एवं समन्वय, रेलवे से संबंधित कर एवं राजस्व विषयों, प्रवर्तन (Enforcement) से जुड़े मुद्दों तथा आयकर से संबंधित विषयों पर भी अधिकारियों के बीच विचार-विमर्श हुआ| CGST एवं SGST के वरिष्ठ पदाधिकारी, DGGI के पदाधिकारी, INCOME TAX एवं ECR, दानापुर मंडल के अधिकारी सहित वाणिज्य कर विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment