मुंबई: फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने मराठी फिल्म ‘गोंधल’ को ऑस्कर 2026 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना है| इसकी जानकारी फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया और इम्पा के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने दी| उन्होंने बताया कि यह फिल्म अकादमी पुरस्कार के अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली है| फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने मराठी फिल्म ‘गोंधल’ के ऑस्कर 2026 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि चुने जाने पर पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं है| उन्होंने कहा कि यह मराठी सिनेमा के साथ-साथ पूरे भारतीय फिल्म उद्योग के लिए गर्व का क्षण है|फिल्म की पूरी टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘गोंधल’ अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत की सिनेमाई प्रतिभा को मजबूती से प्रस्तुत करेगी| उन्होंने कहा कि मराठी भाषा की फिल्म ‘गोंधल’ का चयन ऑस्कर 2026 के लिए गठित फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की चयन समिति ने किया| इस समिति में भारतीय फिल्म उद्योग के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 14 सदस्य शामिल थे| प्रसिद्ध फिल्मकार पी. शेषाद्री को समिति का अध्यक्ष बनाया गया था| समिति में निर्देशक, अभिनेता, निर्माता, सिनेमैटोग्राफर, संपादक और फिल्म जगत के अन्य अनुभवी लोग शामिल थे| लगभग दो घंटे की अवधि वाली मराठी फिल्म ‘गोंधल’ को उन फिल्मों में से चुना गया, जिन्हें फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के सामने ऑस्कर के लिए विचारार्थ प्रस्तुत किया गया था| हालांकि, फिल्म की कहानी और विषय से जुड़ी विस्तृत जानकारी इस घोषणा में साझा नहीं की गई है, लेकिन आधिकारिक चयन ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है|
गौरतलब है कि इस गौरवपूर्ण क्षण में दो बिहारी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं| जहां फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अभय सिन्हा हैं, वहीं इसके उपाध्यक्ष पटना के निशांत उज्ज्वल हैं| फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष निशांत उज्ज्वल ने कहा कि हमें उम्मीद है कि जूरी द्वारा भारत की आधिकारिक ऑस्कर प्रविष्टि के रूप में चुनी गई मराठी फिल्म ‘गोंधल’ देश के लिए ऑस्कर का गौरव लेकर आएगी| उन्होंने बताया कि इस वर्ष ऑस्कर के लिए कुल 33 फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं, जिनमें 14 हिंदी फिल्में भी शामिल थीं| निशांत उज्ज्वल ने कहा कि ‘गोंधल’ महाराष्ट्र के सुंदर गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित एक आकर्षक संगीतमय कहानी है| फिल्म की कहानी और प्रस्तुति बेहद प्रभावशाली और सराहनीय है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!