पटना : निर्देशक अमित राय की बहु प्रतीक्षित पारिवारिक फिल्म “ओह माय डॉग” 7 अगस्त को देशभर में प्रदर्शित होगी| फिल्म रिलीज होने से पूर्व आज राजधानी पटना में विशेष ऑडियंस स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स देखने को मिला| इस फिल्म का पटना कनेक्सन भी खास है, क्योंकि इसकी शूटिंग का बड़ा हिस्सा राजधानी पटना में शूट किया गया है| फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान निर्देशक अमित राय और अभिनेता राजेश कुमार ने दर्शकों से मुलाकात कर फिल्म से जुड़े अनुभव साझा किए| उन्होंने बताया कि फिल्म का बिहार से गहरा नाता है, पटना के दर्शकों ने फिल्म की भावनात्मक कहानी, पारिवारिक मनोरंजन और करुणा व संवेदनशीलता से भरे संदेश की जमकर सराहना की| स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया ने निर्माताओं का विश्वास और मजबूत किया कि फिल्म अपनी गुणवत्ता और दर्शकों की सकारात्मक चर्चा के दम पर सफलता हासिल करेगी|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!