Home मनोरंजनबिहार के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का होगा विकास

बिहार के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का होगा विकास

by Munna Pathak

पटना : ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में बिहार सरकार ने बड़ी पहल की है| इसके लिए पर्यटन विभाग राज्य के प्राकृतिक एवं पर्यावरणीय पर्यटन स्थलों के समुचित विकास के लिए नए सिरे से ईको टूरिज्म का मास्टर प्लान तैयार करने का निर्णय लिया है| इस योजना के तहत राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों की संभावनाओं का आकलन क्र उसे चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा| जिससे बिहार को देश के प्रमुख ईको टूरिज्म में शामिल किया जा सके|पर्यटन विभाग के अनुसार, बिहार में ईको टूरिज्म की अपार संभावनाओं को देखते हुए इस योजना पर युद्धस्तर पर काम शुरू किया गया है|पहले चरण में ऐसे स्थलों की पहचान की जाएगी, जहां प्राकृतिक पर्यटन की बेहतर संभावनाएं हैं| इन स्थानों पर बुनियादी सुविधाओं का विकास कर पर्यटकों के लिए आकर्षक और सुविधाजनक वातावरण तैयार किया जाएगा|
पहले चरण में सात जिलों पर फोकस
योजना के पहले चरण में नालंदा, पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज, बांका, कैमूर और सहरसा को प्राथमिकता के तौर पर शामिल किया गया है|विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में नालंदा में सबसे अधिक पर्यटक पहुंचे हैं, जबकि पर्यटकों की संख्या में सबसे तेज वृद्धि कैमूर जिले में दर्ज की गई है|हाल के दिनों में कैमूर तेजी से ईको टूरिज्म के प्रमुख आकर्षण के रूप में उभर रहा है|मास्टर प्लान के तहत चयनित पर्यटन स्थलों के व्यवस्थित, सतत और आर्थिक विकास के लिए रणनीतिक ब्लूप्रिंट तैयार किया जाएगा| इसका उद्देश्य पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना और प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण सुनिश्चित करना है|विभाग के मानना है कि इससे बिहार में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment