Home खेल-खिलाड़ीझंडू कुमार को सभापति ने दी बधाई

झंडू कुमार को सभापति ने दी बधाई

by Munna Pathak

पटना : बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के Men’s Heavy weight Para Power lifting स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले बिहार के खिलाड़ी झंडू कुमार को हार्दिक बधाई दी है|उन्होंने कहा कि झंडू कुमार ने पदक जीतकर बिहार का मान तो बढ़ाने के साथ ही भारत को इस गेम्स में पहला पदक दिलाकर अंतर्राष्ट्रीय स्टार पर भारत को गौरवान्वित किया है|सभापति ने कहा कि कठिन परिश्रम, अदम्य साहस, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का मान बढ़ाया है|उनकी सफलता यह सिद्ध करती है कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और आत्मविश्वास हो तो कोई भी बाधा सफलता को रोक नहीं सकती है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment