Home बिहारबापू टावर में होगा तीन दिवसीय गांधी फिल्म फेस्टिवल

बापू टावर में होगा तीन दिवसीय गांधी फिल्म फेस्टिवल

by Munna Pathak

पटना : राजधानी पटना के बापू टावर में तीन दिवसीय फेस्टिवल का आयोजन 09 से 11 सितंबर तक होने जा रहा है| इस फेस्टिवल में महात्मा गांधी के जीवन और विचारों पर आधारित सात दुर्लभ फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा| इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य खास बच्चों सहित स्कूली बच्चों और युवाओं को बापू के सत्य, अहिंसा और स्वावलंबन के विचारों से जोड़ना है| इस फिल्म फेस्टिवल में प्रवेश निःशुल्क रहेगा और इस महोत्सव में विभिन्न स्कूलों के बच्चों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है|ऑस्कर विजेता की फिल्म का होगा प्रदर्शन:

फिल्म महोत्सव की शुरुआत 9 सितंबर को होगी, पहले दिन सुबह 11 बजे मशहूर रिचर्ड एटनबरो की ऑस्कर विजेता फिल्म ‘गांधी’ (1982) दिखाई जाएगी| वहीं दोपहर 3 बजे ‘गांधी – 20वीं सदी के पैगंबर’ (1940) का प्रदर्शन होगा| महोत्सव के दूसरे दिन 10 सितंबर को दो फिल्में दिखाई जाएंगी, सुबह के सत्र में ‘महात्मा गांधी टॉक्स’ (1931) दिखाई जाएगी| दोपहर के सत्र में ‘ए बाउंडलेस आइडिया’ (1970) का प्रदर्शन होगा, जो गांधीवादी दर्शन पर आधारित है| फेस्टिवल के आखिरी दिन 11 सितंबर को तीन फिल्मों का प्रदर्शन रखा गया है| इसमें सुबह 11 बजे ‘मैंने गांधी को नहीं मारा’ (2005) दिखाई जाएगी, जो आधुनिक संदर्भ में गांधी के विचारों की प्रासंगिकता पर है| इसके बाद ‘नोआखली एक्सट्रैक्ट्स’ (1946) और ‘साउथ इंडिया टूर ऑफ महात्मा गांधी’ (1946) जैसी ऐतिहासिक फुटेज वाली फिल्में दिखाई जाएंगी|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment