Home बिहारमहिला सुरक्षा को लेकर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

महिला सुरक्षा को लेकर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

by Munna Pathak

पटना : अभियोजन निदेशालय बिहार के सभागार में अभियोजन पदाधिकारियों का “महिला सुरक्षा” विषय पर BPR&D, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित चतुर्थ बेच का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया| इस कार्यक्रम में अभियोजन निदेशालय गृह विभाग बिहार द्वारा राज्य के विभीन्न जिलों से नामित 30 अभियोजन पदाधिकारियों ने भाग लिया| आयोजित कार्यक्रम में मुख्या अतिथि सुधांशु कुमार चौबे,विशेष सचिव सह प्रभारी निदेशक अभियोजन निदेशालय एवं रंजीत शंकर प्रसाद मुख्य विधि पदाधिकारी गृह विभाग उपस्थित थे| कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर डॉ. रविकान्त देव, उप निदेशक,अभियोजन निदेशालय, बिहार,ने प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य अभियोजन पदाधिकारियों के व्यावसायिक कौशल को सुदृढ़ करना तथा महिलाओं से संबंधित मामलों में अधिक संवेदनशील, प्रभावी एवं त्वरित न्याय सुनिश्चित करना है|

मुख्य अतिथि सुधांशु कुमार चौबे, विशेष सचिव सह प्रभारी निदेशक,अभियोजन निदेशालय द्वारा उपस्थित मंचासीन पदाधिकारी एवं प्रशिक्षु अभियोजन पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण केवल महिलाओं से संबंधित मामलों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य अभियोजन कार्य में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं एवं चुनौतियों को समझना और उनका प्रभावी समाधान विकसित करना भी है| अनेक मामलों में पीडित महिलाएं विभिन्न सामाजिक एवं व्यक्तिगत कारणों से न्याय के लिए आगे नहीं आ पाती हैं| ऐसे में अभियोजन पदाधिकारियों का दायित्व है कि वे पीड़ितों की परिस्थितियों को समझें, उनके प्रति संवेदनशील रहें तथा ऐसे कार्य प्रणाली अपनाये जिससे न्याय व्यवस्था के प्रति उनका विश्वास अधिक मजबूत हो| निदेशक ने विशेष रूप से प्रशिक्षण अभियोजन पदाधिकारियों से कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान सिर्फ प्रशिक्षण तक सीमित न रहे बल्कि उसकी झलक उनके व्यावहार एवं कार्यशैली और अभियोजन कार्य में भी दिखाई दे| उन्होंने इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और अनुभव को अपने अन्य सहयोगियों के साथ साझा करने का भी सुझाव दिया|

श्री नेयाज अहमद, अभियोजन पदाधिकारी, अभियोजन निदेशालय, बिहार, द्वारा मंचासीन अतिथियों, प्रतिभागियों एवं निदेशालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया| इस कार्यक्रम में नित्यानन्द कुमार उप निदेशक, राजेश कुमार सहायक अभियोजक, संजय कुमार सहायक निदेशक, कृष्ण मोहन दूबे सहायक निदेशक, रूपेश कुमार सहायक अभियोजक, श्रीमती सीमा शर्मा अभियोजन पदाधिकारी, सुश्री रागिनी कुमारी अभियोजन पदाधिकारी, नेयाज अहमद अभियोजन पदाधिकारी,रंजय कुमार प्रशाखा पदाधिकारी एवं अभियोजन निदेशालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment