Home अपराधसिमडेगा में बालू माफियाओं ने सीओ के अपहरण का किया असफल प्रयास

सिमडेगा में बालू माफियाओं ने सीओ के अपहरण का किया असफल प्रयास

by Munna Pathak

सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले में बालू व्यापारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि, अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे सिमडेगा सदर अंचल के अंचलाधिकारी (सीओ) इम्तियाज अहमद का बालू माफियाओं अफर्ण का असफल प्रयास किया| इस दौरान उनका मोबाइल छीनने की भी कोशिश की गई| सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, सीओ ने घोड़बहार के पास दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को रोककर उनकी चाबी जब्त कर ली और सदर थाना को सूचना दी| इसी दौरान एक आरोपी दूसरी चाबी से एक ट्रैक्टर स्टार्ट कर भागने लगा| सीओ उसे रोकने के लिए ट्रैक्टर पर चढ़ गए, लेकिन आरोपी उन्हें साथ लेकर भागने लगा| सीओ ने पुलिस को फोन करने की कोशिश की तो उनका मोबाइल भी छीन लिया गया| सीओ ने हिम्मत दिखाते हुए आबादी वाले इलाके में ट्रैक्टर रुकवाया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई| वहीं, दूसरा ट्रैक्टर भी भागने के प्रयास में बिजली के पोल से टकरा गया. पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर लिए हैं| सीओ के द्वारा इस संबंध में लिखित शिकायत पर सदर थाना में बालू माफियाओं के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है, पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी छाप्र्मारी क्र रही है, समाचार प्रेषण तक पुलिस द्वारा किसी भी नामजद बालू माफियाओं को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment