Home उद्योगएचईसी के पुनरुद्धार को लेकर संसदीय उप-समिति ने की मुख्यमंत्री संग बैठक

एचईसी के पुनरुद्धार को लेकर संसदीय उप-समिति ने की मुख्यमंत्री संग बैठक

by Munna Pathak

रांची: कांके रोड स्थित झारखंड के मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन (HEC) लिमिटेड के पुनरुद्धार के लिए गठित 6 सदस्यीय केंद्रीय संसदीय उप-समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की| बैठक के दौरान एचईसी रांची की मौजूदा आर्थिक और कार्यप्रणाली से जुड़े परिस्थितियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया| संस्थान को पटरी पर लाने और इसके पुनरुद्धार के लिए आगामी कार्य योजनाओं को लेकर गहन चर्चा हुई| इस उच्चस्तरीय बैठक में राज्यसभा के उप-समिति अध्यक्ष एवं सांसद तिरुची शिवा, सांसद विजय हांसदा, सांसद सुलता देव, सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, सांसद हंसमुखभाई सोमाभाई पटेल और सांसद चंदन चौहान उपस्थित थे|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment