Home आयोगसीआरपीएफ कर्मियों की आत्महत्या मामले में केंद्रीय गृह सचिव को एनएचआरसी का नोटिस

सीआरपीएफ कर्मियों की आत्महत्या मामले में केंद्रीय गृह सचिव को एनएचआरसी का नोटिस

by Munna Pathak

नई दिल्ली : राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लेते हुए 19 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कर्मियों द्वारा जनवरी से 22 मई 2026 के बीच, लगभग पांच महीनों में आत्महत्या करने को गंभीरता से लिया है| सीआरपीएफ से प्रपत प्त आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 सीआरपीएफ के 59 कर्मियों ने आत्महत्या की थी| सीआरपीएफ सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत पांच वर्षों में यह संख्या सबसे अधिक है| आयोग का मानना है कि यदि यह रिपोर्ट सही है तो यह देश के सबसे बड़े केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीआरपीएफ) में कार्यरत कर्मियों के जीवन के अधिकार के उल्लंघन से जुड़े गंभीर मुद्दे को उठाती है| इसलिए आयोग ने गृह मंत्रालय के गृह सचिव और सीआरपीएफ के महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में मामले पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है| 11 अगस्त 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में कुल 281 सीआरपीएफ कर्मियों ने आत्महत्या की, इनमें से लगभग 216 कर्मी ड्यूटी पर थे| सीआरपीएफ में वर्ष 2021 में 57, वर्ष 2022 में 43, वर्ष 2023 में 57, वर्ष 2024 में 46 और वर्ष 2025 में 59 आत्महत्याएं दर्ज की गई थी|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment