नई दिल्ली : राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने मीडिया में प्रकाशित खबर पर स्वतः संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के एक आश्रम विद्यालय के छात्रावास में अनुसूचित जनजाति से संबंधित 06 छात्राओं को सांप ने काट लिया| प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रावास में छात्राओं को सोने के लिए चारपाई उपलब्ध नहीं थी, जिस वजह से छात्राओं को छात्रावास के कमरे में जमीन पर मजबूरन सोना परता था| सांप के काटने से पीड़ित 03 छात्राओं की मृत्यु हो गई जबकि 03 छात्राओं को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया है जहां तीनों छात्राओं का इलाज चल रहा है|
आयोग का मानना है कि यदि समाचार रिपोर्ट सही है, तो यह मानव अधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामलाहै| इसलिए आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में मामले पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है| रिपोर्ट में घायल छात्राओं की स्वास्थ्य स्थिति भी शामिल किए जाने की बात कही गई है| मीडिया में 11 अगस्त 2026 को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार छात्रावास के एक ही कमरे में 79 छात्राओं को रखा गया है| पिछले 25 वर्षों से संचालित इस छात्रावास में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है| जिले में हर वर्ष सांप काटने के बड़ी संख्या में मामले सामने आती रहती है, इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन ने इसपर कोई ध्यान नहीं दिया जो मानव अधिकार के उल्लंघन को दर्शाता है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!