Home उद्योगकेंद्रीय गृह मंत्री से मिले सांसद विवेक ठाकुर

केंद्रीय गृह मंत्री से मिले सांसद विवेक ठाकुर

by Munna Pathak

नई दिल्ली : भाजपा नेता सह नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने संसद भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित साह से शिष्टाचार मुलाकत की, इस दौरान विभिन्न विषयों को लेकर दोनों नेताओं के बीच सकारात्मक बातचीत हुई| सांसद श्री ठाकुर ने मुलाकात के दौरान नवादा संसदीय क्षेत्र के वारिसलीगंज में प्रस्तावित चीनी मिल के शीघ्र संचालन का दायित्व इंडियन पोटाश लिमिटेड (IPL) को सौंपने का आग्रह किया| इस पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए संबंधित विभाग को इसकी संभावनाओं पर आवश्यक कार्य करने का निर्देश दिया| सांसद ने कहा यह चीनी मिल नवादा लोकसभा सहित पूरे दक्षिण बिहार के किसानों की समृद्धि, रोजगार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment