नई दिल्ली : बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान ‘लश वैली नेचुरल्स प्राइवेट लिमिटेड’ के निदेशक एवं निवेशक कुंजन अरोरा से मुलाकात की| इस दौरान उन्होंने बिहार में गन्ना आधारित उद्योगों के विस्तार एवं निवेश की संभावनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा की|
मंत्री ने बिहार में गन्ना आधारित उद्योगों में उपलब्ध निवेश अवसरों एवं राज्य सरकार की निवेश अनुकूल नीतियों की जानकारी साझा की| उन्होंने कहा कि बिहार में गन्ना उत्पादन की व्यापक संभावनाओं को देखते हुए गन्ना आधारित उद्योगों में निवेश से किसानों को बेहतर बाजार, गन्ने के मूल्यवर्धन, रोजगार एवं स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा| उन्होंने निवेशक कुंजन अरोरा को बिहार आने तथा राज्य में गन्ना आधारित उद्योगों में निवेश की संभावनाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन करने के लिए आमंत्रित किया| उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को आवश्यक सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है| श्री अरोरा ने बिहार में गन्ना आधारित उद्योगों एवं निवेश की संभावनाओं में रुचि व्यक्त की तथा राज्य में उपलब्ध अवसरों का अध्ययन करने के लिए बिहार का दौरा करने की बात कही|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!