उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल थाना की पुलिस द्वारा दुष्कर्म का मामला दर्ज किए जाने के बाद स्थानीय अखाड़ा परिषद् के निर्मोही अखाड़े के महा मंडलेश्वर ज्ञान दास के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए साधू समाज ने उनका बहिष्कार कर दिया है|स्थानीय अखाड़ा परिषद ने निर्णय लिया है कि ज्ञान दास को उज्जैन स्थित सभी आश्रमों, मठों और अखाड़ों के भंडारों में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी| साथ ही उन्हें महा मंडलेश्वर पद से हटाने की अनुशंसा करते हुए निर्मोही अखाड़े के अध्यक्ष को पत्र भेजा गया है|
उज्जैन के महा मंडलेश्वर ज्ञान दास महाराज पर आश्रम में रहने वाली महिला ने रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए थे|आरोपों को लेकर बाबा और महिला के बीच कथित वॉट्सएप चैट, लाठी से पिटाई का वीडियो और मैरिज सर्टिफिकेट की तस्वीरें सामने आई थी| वॉट्सएप चैट में महिला ने लिखा- डॉक्टर ने 10 दिन बाद दिखाने को कहा था, मैं प्रेग्नेंट हूं, आप मुझे डॉक्टर के पास कब लेकर चलेंगे ? आपने जो किया, उसका पाप मैं पाल रही हूं| इसके जवाब में बाबा ज्ञान दास ने लिखा- यह तो खुश की खबर है| प्रेग्नेंट होने की बात 1001% झूठी है, लेकिन 1% सही है तो महाकाल का धन्यवाद दे कि बुढ़ापे के सहारे की चिंता खत्म हो गई| डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है, महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु की है| इधर महा मंडलेश्वर आश्रम में ताला लगाकर फरार हो गया है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!