Home झारखंडमिड डे मिल में गड़बड़ी मिलने पर उपायुक्त ने की कार्रवाई

मिड डे मिल में गड़बड़ी मिलने पर उपायुक्त ने की कार्रवाई

by Munna Pathak

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले में मिड डे मील और स्कूल की व्यवस्था में गड़बड़ी की शिकायत के बाद गढ़वा जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है| मिली जानकारी के अनुसार मेराल प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय लातदाग के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार सिन्हा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है| गढ़वा के उपयुक्त (DC) पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश पर जांच कराई गई थी, जांच में शिकायत सही मिलने पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की गई| साथ ही सहायक शिक्षक संजय कुमार द्विवेदी, प्रियंका द्विवेदी और संकुल साधन सेवी मंजू कुमारी की एक साल की वेतन/मानदेय वृद्धि पर रोक लगा दी गई है| जिला प्रशासन ने साफ कहा है कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई और मध्याह्न भोजन योजना में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी| किसी भी शिकायत पर उसकी जांच की जाएगी जांचोपरांत दोषी होने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment