लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई| मृतक कैदी की पहचान जाहिद पावरिया के रूप में हुई हा इस घटना के बाद जेल प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया है| जबकि मृतक के परिजनों जेल प्रशासन और विरोधियों और हत्या का संगीन आरोप लागाते हुए इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है|सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जाहिद पावरिया को पुलिस ने कुछ दिन पहले शादी का झांसा देने के मामले में गिरफ्तार किया था| अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में लोहरदगा जेल भेजा गया था| जाहिद के परिजनों का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया चल रही थी और इसी महीने उसे अदालत से जमानत मिलने वाली थी, परिजन उसकी रिहाई की तयारी में जुटे हुए थे इसी बीच जेल में साजिश के तहत उसकी हत्या करवा दी गई| जेल में कैदी की मौत की खबर मिलते ही जाहिद के परिवार में कोहराम मच गया| परिजनों ने जेल प्रशासन के दावों को पूरी तरह से नकारते हुए इसे सीधे तौर पर हत्या का मामला करार दिया है| जेल प्रसाशन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जेल के भीतर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, यदि इस मामले में किसी की लापरवाही या संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!