Home खेल-खिलाड़ीबिहार में शुरू होने जा रहा खेलों का महाकुंभ : अजय

बिहार में शुरू होने जा रहा खेलों का महाकुंभ : अजय

by Munna Pathak

पटना : राज्य में 5 से 12 सितम्बर तक राजधानी पटना और राजगीर के विश्वस्तरीय खेल परिसर में बिहार राज्य खेल-2026 का आयोजन क्या जाएगा| इस आयोजन के बारे में बिहार ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार ने स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को बताया कि बिहार ओलम्पिक एसोसिएशन और बिहार सरकार के खेल विभाग द्वारा संयुक्त तत्वाधान में पहलीबार इसका आयोजन किया जा रहा है|इस आयोजन में बिहार के लगभग 5 हजार खिलाड़ी (महिला एवं पुस्र्ष) भाग लेंगे, उन्होंने कहा कि हजारों खिलाड़ियों की भागीदारी वाला यह आयोजन बिहार के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बहु-खेल महाकुंभ होगा|इसका शुभारंभ 16 अगस्त को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शुभारंभ समारोह और मशाल यात्रा (टॉर्च रिले) के साथ होगा| 5 सितंबर को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा| प्रतियोगिताएं 5 से 12 सितंबर तक पटना और नालंदा (राजगीर) के विश्वस्तरीय खेल परिसरों में खेली जाएंगी, जबकि 12 सितंबर को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रंगारंग कार्यक्रम के साथ खेलों समारोह का समापन होगा|
22 खेल प्रतिस्पर्धाओं का होगा आयोजन
बिहार राज्य खेल-2026 में कुल 22 खेल विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी| पटना में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, साइक्लिंग, शूटिंग, वुशु, योगासन और ताइक्वांडो की स्पर्धाएं होगी|जबकि राजगीर स्थित बिहार खेल अकादमी में हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, तैराकी, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, बास्केटबॉल, फेंसिंग, रग्बी और फुटबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी| इसमें 2 और खेलों पेंटाथलॉन व बॉलिंग को शामिल करने पर बात चल रही है, व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में 22 खेल विधाओं में राज्य के शीर्ष 8 टीमें भाग लेंगी|
बिहार में पहली बार हो रहा आयोजन
यह पहला अवसर होगा जब बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के नेतृत्व में इतने बड़े स्तर पर राज्य स्तरीय बहु खेल का आयोजन किया जाएगा| इसका उद्देश्य राज्य के हर जिले से उभर रही खेल प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना, जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को मजबूत करना तथा ऐसे खिलाड़ियों को तैयार करना है जो भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार और देश का नाम रोशन कर सकें|उन्होंने कहा कि बिहार राज्य खेल-2026 केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बिहार में खेल उत्कृष्टता की नई शुरुआत है| यह आयोजन राज्य के हर जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का समान अवसर देगा और बिहार में मजबूत खेल संस्कृति के निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा| पत्रकार वार्ता के दौरान बिहार ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार, एसोसिएशन के सचिव प्रदीप कुमार, बिहार हैंड बोल के सेक्रेट्री जनरल ब्रजकिशोर शर्मा एवं कोषाध्यक्ष मुख्तार जी उपस्थित थे|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment