Home बिहारमीठापुर फ्लाईओवर का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

मीठापुर फ्लाईओवर का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

by Munna Pathak

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज 249 करोड़ की लागत से निर्मित मीठापुर बस स्टैंड को मीठापुर गोलंबर से जोड़नेवाले फ्लाईओवर, पहुंच पथ का फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण का लोकार्पण किया| यह फ्लाईओवर नवनिर्मित करबिगहिया गोलंबर के माध्यम से मीठापुर क्षेत्र को बेहतर एवं सुगम यातायात से जोड़ेगा| साथ ही मुख्यमंत्री ने मीठापुर-महुली-पुनपुन परियोजना के अंतर्गत मीठापुर से सिपारा तक निर्मित 2.1 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड पथांश का भी फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया| इन दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं के शुरू होने से पटना के इस महत्वपूर्ण यातायात मार्ग पर आवागमन अधिक सुगम और व्यवस्थित होगा| मीठापुर-सिपारा मार्ग पर लगनेवाले जाम से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी| साथ ही, करबिगहिया, मीठापुर एवं स्टेशन रोड पर यातायात का दबाव कम होने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी| लोकार्पण के पश्चात मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित फ्लाईओवर के निर्माण कार्य एवं यातायात व्यवस्था का पैदल चलकर तथा वाहन के माध्यम से जायजा लिया उन्होंने परियोजना से संबंधित सुविधाओं और आवागमन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया| मुख्यमंत्री ने कहा कि करबिगहिया-मीठापुर फ्लाईओवर के शुरू होने से रेलवे स्टेशन आने-ंजाने वाले यात्रियों के लिए भी रास्ता अधिक सुगम होगा|

मीठापुर बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी| मीठापुर से महुली होते हुए पुनपुन की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी आवागमन आसान होगा| राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा नागरिकों को सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन उपलब्ध कराने की दिशा में ये दोनों परियोजनाएं महत्वपूर्ण कदम हैं| इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक श्याम रजक, अरूण मांझी, विधानपार्षद नवल किशोर यादव,रवीन्द्र प्रसाद सिंह सहित अन्य जन-प्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जीतेन्द्र राणा, पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के.शर्मा, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, बिहार राज्य
पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सौरभ जोरवाल सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण उस्थित थे|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment