जमशेदपुर/झारखंड : जमशेदपुर पुलिस ने बीट पुलिसिंग को आधुनिक, प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है| इस आधुनिकता को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) द्वारा सीसीआर, साकची थाना परिसर में QR Code Based Digital Beat Policing कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया| नई व्यवस्था के तहत बीट पुलिसकर्मी अब क्यूआर कोड स्कैन कर अपने-अपने क्षेत्र में उपस्थिति दर्ज करेंगे,साथ ही संबंधित जानकारी डिजिटल माध्यम से तत्काल अपडेट हो जाएगी| इससे बीट पुलिसिंग की निगरानी अधिक प्रभावी होगी, जवाबदेही बढ़ेगी और पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी| कार्यक्रम के दौरान पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न थाना प्रभारी भी मौजूद रहे| अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल बीट पुलिसिंग के माध्यम से अपराध नियंत्रण, त्वरित सूचना संकलन तथा आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में काफी मदद मिलेगी| जमशेदपुर पुलिस की यह पहल स्मार्ट पुलिसिंग और तकनीक आधारित कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!