Home झारखंडझारखंड पुलिस को मिलेगी स्वास्थ्य जांच में वित्तीय मदद

झारखंड पुलिस को मिलेगी स्वास्थ्य जांच में वित्तीय मदद

by Munna Pathak

रांची: झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य भर में तैनात पुलिसकर्मियों एवं उनके आश्रितों के स्वास्थ्य कल्याण को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है| इसको लेकर 2.20 करोड़ रूपया की राशि स्वीकृत की गई हैं|उल्लेखनीय हैं कि बीते 27 अगस्त को आयोजित झारखंड पुलिस सहायता कल्याण कोष की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णयों के आधार पर जरूरतमंद लाभुकों की विस्तृत सूची जारी की गई है| डीजीपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत राज्य के सभी जिलों के एसएसपी, एसपी और कमांडेंट को इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं|

बीमारी और हादसों में मिलेगी वित्तीय मदद:
ड्यूटी के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने, कैंसर, ब्रेन हेमरेज, किडनी ट्रांसप्लांट और हृदय रोग जैसी गंभीर तथा असाध्य बीमारियों का सामना कर रहे पुलिस-कर्मियों और उनके परिजनों को इस योजना के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता प्रदान की गई है| आवेदकों द्वारा जमा किए गए लाखों रुपये के मेडिकल क्लेम की गहन समीक्षा के बाद कल्याण समिति द्वारा स्वीकृत अनुदान राशि तय कर संबंधित जिलों और इकाइयों को दी जाएगी|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment