गया: बिहार के गया रेलवे स्टेशन पर पितृपक्ष मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ लगातार सतर्कता बरत रही है| इसी सतर्कता के मद्देनजर आरपीएफ पोस्ट गया की ओर से सीआरपीएफ डॉग स्क्वायड की टीम के सहयोग से स्टेशन परिसर में सघन बम एवं विस्फोटक पदार्थ चेकिंग अभियान चलाया गया| चेकिंग अभियान के दौरान गया रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, प्रवेश एवं निकास द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया और यात्रियों की आवाजाही वाले संवेदनशील स्थानों की डॉग स्क्वायड के माध्यम से गहन जांच की गई|
इसके साथ ही लावारिस सामान और संदिग्ध वस्तुओं की भी बारीकी से जांच की ग| हालांकि, जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं हुआ| पितृपक्ष मेले के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गया पहुंच रहे हैं| ऐसे में यात्रियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए आरपीएफ द्वारा लगातार सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाई जा रही है| डॉग स्क्वायड चेकिंग के दौरान सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह, निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव, निरीक्षक पंकज यादव, निरीक्षक चंदन कुमार, थानाध्यक्ष शिवकुमार सहित अन्य आरपीएफ कर्मी उपस्थित थे|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!