Home बिहारबिहार लोक भवन में 30 सितंबर को आयोजित होगा टीबी मुक्त भारत अभियान

बिहार लोक भवन में 30 सितंबर को आयोजित होगा टीबी मुक्त भारत अभियान

by Munna Pathak

पटना: ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत बिहार में टीबी उन्मूलन के प्रयासों को और मजबूत करने के उद्देश्य से 30 सितंबर,2026 को स्थानीय ‘बिहार लोक भवन’ में ‘टीबी मुक्त बिहार’ पर विशेष विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा| कार्यक्रम में बिहार में टीबी की वर्तमान स्थिति, समय पर जांच एवं उपचार, मरीजों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, उपचार की नई तकनीकों, नियमित उपचार के महत्व तथा जन-भागीदारी बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी| स्वास्थ्य पदाधिकारी एवं तकनीकी विशेषज्ञ टीबी नियंत्रण एवं उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयासों, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, नई तकनीकों के उपयोग तथा विभिन्न संस्थाओं के बीच समन्वय को मजबूत बनाने पर अपने विचार साझा करेंगे| इस अवसर पर बिहार में टीबी की देखभाल को बेहतर बनाने के विषय पर विशेष पैनल चर्चा भी होगी, जिसमें टीबी की समय पर पहचान, उपचार को बीच में न छोड़ने, मरीजों की जरूरत के अनुरूप बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा समुदाय की भागीदारी बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा| टीबी से ठीक हो चुके लोग और फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मी अपने अनुभव भी साझा करेंगे|
कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को ‘नि-क्षय मित्र’ के रूप में जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा| टीबी उन्मूलन के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रहे फ्रंटलाइन स्वास्थ्य-कर्मियों एवं टीबी चैम्पियनों को सम्मानित किया जाएगा| साथ ही, ‘नि-क्षय शपथ’ के माध्यम से टीबी मुक्त बिहार के संकल्प को दोहराया जाएगा| कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे| साथ ही स्वास्थ्य मंत्री निशांत, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, सोशल इन्फ्लुएंसर, माई भारत के युवा वालंटियर्स तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment