पटना: विश्व ह्रदय सप्ताह के अवसर पर ‘सीपीआर सीखें’, जीवन बचाएं’ विषय के अंतर्गत स्थानीय टीपीएस कॉलेज के कौटिल्य सभागार में आईक्यूएसी एवं एनएसएस के तत्वावधान में जे.पी. मेदांता अस्पताल एवं रोटरी क्लब, कंकड़बाग के सहयोग से सीपीआर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया| कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य की गरिमामयी उपस्थिति रही| उन्होंने कार्यक्रम में सहभागिता कर विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा स्वास्थ्य-जागरूकता और जीवनरक्षक कौशल के महत्व पर बल दिया| उनकी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया|
कार्यक्रम में पी.डी.जी. रोटेरियन डॉ. राकेश प्रसाद, रोटेरियन प्रो. (डॉ.) दीप्ति सहाय, अध्यक्ष रोटेरियन नितेश मिश्रा एवं सचिवसहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे| मुख्य वक्ता मेदांता अस्पताल की हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपा श्री ठाकुर ने विद्यार्थियों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए हृदयाघात एवं हृदय गति रुकने के बीच अंतर को सरल एवं वैज्ञानिक तरीके से समझाया| उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर सही कदम उठाने तथा सीपीआर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय पर दिया गया सीपीआर किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!