5
रांची: झारखंड सरकार जेल में बंद कैदियों के लिए नई व्यवस्था लाने की तयारी कर रही है| राज्य सरकार जेल में बंद कैदियों को रोजगार से जोड़ने के लिए यह व्यवस्था करने जा रही है| इस व्यवस्था के तहत जेल में अच्छे आचरण वाले कैदियों को सुबह 6 बने से शाम तक बाहर काम करने की इजाजत दी जाएगी इस शर्त के साथ की शाम में कैदी को वापस जेल आना होगा| झारखंड सरकार और जेल प्रशासन ने राज्य में जेल सुधारों के तहत एक नई व्यवस्था को लागू करने का फैसला लिया है| इस नई व्यवस्था के तहत कैदियों को रोजगार से जोड़ा जाएगा| कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता देने की दिशा में यह कदम उठाने का झारखंड सरकार ने निर्णय लिया है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!