Home बिहारछठ की तैयारियों का जायजा लेने घाटों पर पहुंचे मुख्यमंत्री,व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

छठ की तैयारियों का जायजा लेने घाटों पर पहुंचे मुख्यमंत्री,व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

by Munna Pathak

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक आस्था के महापर्व छठ-2026 की तैयारियों को लेकर गंगा नदी के छठ घाटों का दूसरी बार निरीक्षण किया| उन्होंने स्टीमर द्वारा नासरीगंज घाट से कलेक्ट्रीयेट घाट,गांधी घाट,पहलवान घाट,गुलबी घाट,चौधरी टोला घाट,पथरी घाट और गाय घाट से भद्र घाट होते हुए महावीर घाट तक के विभिन्न गंगा घाटों का जायजा लिया| निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने छठ घाटों की सफाई, सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए| मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व को देखते हुए सभी घाटों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है| कुल 103 घाटों में से 90 घाट पूरी तरह सुरक्षित हैं, 13 घाटों को चिन्हित किया जा रहा है| जिला प्रशासन और राज्य सरकार समुचित व्यवस्था कर रही है कि कहीं भी किसी श्रद्धालु को दिक्कत नहीं हो| उन्होंने बिहार से बाहर रहने वाले लोगों से आग्रह किया कि बिहार में आकर देखिए छठ मनाइए, इसमें उदय और अस्त होते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है|
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि छठ महापर्व को देखते हुए गंगा घाटों पर सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएं| छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें| छठ पूजा के दौरान माइकिंग के माध्यम से छठ घाटों पर की गई व्यवस्थाओं एवं अन्य सूचनाओं के संबंध में छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को लगातार एवं त्वरित जानकारी दी जाए| गंगा नदी के जलस्तर एवं प्रवाह को देखते हुये छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें| छठ घाटों के पास सुरक्षा के दृष्टिकोण से मजबूत बैरिकेडिंग करायें| घाटों के पहुंच पथ एवं गंगा नदी के किनारे की सड़कों के पास भी छठ व्रतियों के सुचारू आवागमन हेतु बैरिकेडिंग करायें| उन्होंने कहा कि छठ घाटों तक छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के पहुंचने के लिए सुगम ट्रैफिक व्यवस्था कराएं ताकि छठ व्रतियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो|
निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, स्वास्थ्य मंत्री निशांत, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह विधायक मंगल पाण्डेय, विधायक सर्वश्री संजीव चौरसिया,रत्नेश कुमार, संजय कुमार, पटना की महापौर श्रीमती सीता साहू, उप महापौर श्रीमती रेशमी चंद्रवंशी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक श्रीमती प्रीता वर्मा, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार,मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि, ऊर्जा विभाग के सचिव अजय यादव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी, परिवहन विभाग के सचिव राजकुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अनिमेष कुमार पराशर, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के सचिव नवीन कुमार, पटना नगर निगम के आयुक्त यशपाल मीणा, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment